मोहनजोदड़ो में स्तूप

मोहनजोदड़ो में स्तूप


Stupa at Mohenjodaro

मोहनजोदड़ो में स्तूप से कुछ दूर दक्षिण में एल एरिया है। एल एरिया में एक विशाल भवन है। इस विशाल भवन की तुलना मार्शल ने बौद्ध विहार से की है, जिनमें बौद्ध भिक्षु लंबी पंक्ति में बैठते थे।

मोहनजोदड़ो के इसी एल एरिया से गौतम बुद्ध जैसा वस्त्र पहने और उन्हीं की बैठने जैसी मुद्रा में एक मूर्ति मिली है। फिलहाल यह इस्लामाबाद म्यूजियम में रखी है।

मूर्ति धूसर सिलखड़ी से बनी है। मूर्ति की कमर में चुन्नट वाला गौतम बुद्ध जैसा वस्त्र है। शरीर पर बौद्ध शैली का वस्त्र है, जिसमें वस्त्र को बाएँ कंधे पर रखा गया है और दायाँ कंधा मुक्त है।

मूर्ति का दायाँ हाथ भूमि स्पर्श मुद्रा में है और यहीं भूमि स्पर्श मुद्रा आगे चलकर गौतम बुद्ध की भी थी।





Tags : row Buddhist monkBuddhist vihara building L AreaMohenjodaro 

Comments

Popular posts from this blog

आलार कलाम

त्रिसरण-पंचशील

वह सुकर मद्दव आख़िर क्या था जिसे खाने से गौतम बुद्ध का परिनिर्वाण हुआ था ?